मानसून 2024 : जानिए कैसा रहेगा इस साल का मानसून ? कितनी होगी बारिश ?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस साल अल-नीनो की स्थिति धीरे धीरे कमजोर हो रही है , ऐसी स्थिति मे अगस्त से सितंबर के मध्य ला-नीना की स्थिति बन सकती है |
इसका मतलब यह है की इस साल भारत मे अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावनाए है |
IMD के अनुसार पिछले 3 महीनों ( जनवरी 2024 से मार्च 2024 ) मे उत्तरी गोलार्द्ध पर बर्फ का आवरण सामान्य से कम था | उत्तरी गोलार्द्ध पर बर्फ का आवरण का आगामी मानसून वर्षा के साथ विपरीत संबंध होता है |
इसका मतलब यह है की बर्फ का कम आवरण होना यह संकेत देता है की मानसून वर्षा अच्छी होगी |
कब होती है मानसून की एंट्री ?
भारत मे दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन इस साल 31 मई को केरल से हो गया है |
केरल मे इस साल मानसून ने दस्तक 1 जून की बजाए 31 मई को ही दे दी थी |

देश मे कितनी बारिश का अनुमान ?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मे मुताबिक इस साल भारत मे सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है , IMD के अनुसार इस वर्ष बारिश 106 फीसदी होने का अनुमान है जो 5 फीसदी कम ज्यादा हो सकता है |
भारत मे जून से सितंबर के बीच मध्य व पश्चिम भागों मे सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है , वही उत्तर एवं दक्षिण भारत मे सामान्य बारिश व पूर्वी राज्यों मे सामान्य से कम बारिश का अनुमान है |
इन राज्यों मे होगी ज्यादा बारिश...
मौसम विभाग मे अनुसार 20 राज्यों मे सामान्य से अधिक एवं भारी बारिश हो सकती है
केरल, तमिलनाडु ,कर्नाटक ,तेलंगाना ,आंध्रप्रदेश ,महाराष्ट्र ,गुजरात ,मध्यप्रदेश ,राजस्थान ,पंजाब ,हरियाणा ,दिल्ली ,उत्तराखंड ,उत्तरप्रदेश ,बिहार ,झारखंड ,पश्चिम बंगाल ,सिक्किम ,मेघालय ,अरुणाचल प्रदेश ,अंडमान निकोबार द्वीपसमूह , लक्षद्वीप ,दादरा व नगर हवेली ,दमन - दीव ,पांडिचेरी ,चंडीगढ़ इन राज्यों मे ज्यादा बारिश होगी |

राजस्थान मे रहेगा अच्छा मानसून....
राजस्थान के 80 फीसदी से भी अधिक हिस्से मे सामान्य से अधिक बरसात होगी |
सिरोही व उदयपुर बेल्ट मे भारी बारिश की संभावना जताई गई है वही शेखावटी क्षेत्र मे भी मूसलाधार बारिश होने के आसार है |
झुंझुनू,सीकर ,जयपुर ,दौसा मे अधिक बारिश हो सकती है |
वही चित्तोडगढ़ के पूर्वी हिस्से ( पारसोली,बेगू ,रावतभाटा क्षेत्र ) मे घनघोर मेघ बरसेंगे व पश्चिमी हिस्से मे बारिश का सटीक अनुमान लगाना कठिन है |
